रांची, मार्च 18 -- रांची। वरीय संवाददाता झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से 22 मार्च को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में बिहार दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मंगलवार को हरमू रोड में प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में भाजपा रांची महानगर व ग्रामीण जिला की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बिहार और झारखंड की पारम्परिक और सांस्कृतिक विरासत एक है। उन्होंने कहा कि बिहार में जन्म लेने वाले लाखों की संख्या में लोग झारखंड में निवास करते हैं और झारखंड के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। बिहार के निवासी झारखंड को अपनी कर्मभूमि मानते हैं। झारखंड और बिहार का अटूट सामाजिक रिश्ता है, जो प्राचीन समय से चला आ रहा है। हम आज भी अपनी परंपरा एक-दूसरे राज्यों से साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.