पटना, फरवरी 11 -- बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (बीओए) का 52वां वार्षिक सम्मेलन इस बार राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाने जा रहा है। तीन दिवसीय शैक्षणिक आयोजन 13 से 15 फरवरी तक सहरसा में होगा। इसमें देशभर के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, सर्जन, युवा चिकित्सक और मेडिकल छात्र भाग लेंगे। बीओए के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार साहू ने पटना में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सम्मेलन को पूरी तरह अकादमिक और रिसर्च ओरिएंटेड स्वरूप दिया गया है। पहली बार बिहार में अन्य राज्यों के छात्रों द्वारा बड़ी संख्या में कॉम्पिटिटिव रिसर्च पेपर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतम शोध पत्रों को मंच देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह सम्मेलन बिहार, विशेषकर पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.