हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 2 -- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन सोमवार को कई जगहों पर गहमागहमी का माहौल देखा गया। पहले दिन कई परीक्षार्थी समय से थोड़ा देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचे। इस कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिल पाया। ऐसी स्थिति में कोई दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे, तो कोई फूट-फूटकर रोने लगे। नवादा में दीवार फांदकर एग्जाम सेंटर में घुसना 16 परीक्षार्थियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इन स्टूडेंट्स को पकड़ लिया और नगर थाने ले गई। इनमें 9 परीक्षार्थियों को गांधी इंटर स्कूल, 6 को कन्या इंटर स्कूल एवं 1 को केएलएस स्कूल से पकड़ा गया। इनके खिलाफ नगर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। इंटर स्टूडेंट्स पर जबरन परीक्षा केंद्र क...