बांका, नवम्बर 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। बांका के अमरपुर के कठैल मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों को देश का मजदूर नहीं बल्कि मालिक बनना चाहिए। आज देश के किसी भी हिस्से में बिहारी को मजदूर के रूप में देखा जा सकता है। यहां के बुनकरों, मखाना की उपज करने वाले किसानों समेत अन्य लोगों को एनडीए की सरकार मदद नहीं कर रही है, इस वजह से यहां के लोग मजबूरी में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। इंडिया एलायंस की सरकार बनी तो रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे तथा लोगों का पलायन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो करोड़ वोटरों में 29 लाख फर्जी वोटर हैं। ब्राजील की महिला का नाम वोटर लिस्ट में 22 बार आया है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। एक ही घर में पांच सौ वोटर रहते हैं लेकिन जब कांग्रेस पार्टी ने इसका सर्वे कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.