पटना, फरवरी 28 -- दैवार्य मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फिल्म 'पेन-ब्रश का मुहूर्त शुक्रवार को संपन्न हो गया। मौके पर फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक कमल के ठाकुर, निर्माता अनुभव श्रीवास्तव, लेखक अमित पटेल, कोरियोग्राफर अमर राज, एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर पवन कुमार दुबे सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निर्माता एवं निर्देशक कमल के ठाकुर ने बताया कि यह फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक और मधुर संगीत से सजी होगी, जिसकी पूरी शूटिंग बिहार में ही की जाएगी। कमल ठाकुर ने कहा कि मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत-संगीत, कला और प्रेम की कहानी का मिश्रण है पेन-ब्रश।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.