मथुरा, दिसम्बर 3 -- वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर के गोस्वामी पर उसके साले ने 50 लाख रुपए कीमत की ज़मीन को कब्ज़ा करने और रुपए मांगने पर गला दबाकर मारने की कोशिश करने के मामले में मंगलवार शाम को मुकदमा दर्ज कराया है। प्राथमिकी में अपनी बहन को भी आरोपी बनाया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वेदप्रकाश शर्मा पुत्र पूरनचन्द शर्मा निवासी 561, साहबगंज, गुडिया रोड, थाना कोतवाली, अयोध्या ने एफआईआर कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी माता के नाम 5023.68 वर्ग फुट जमीन थी। बंटवारे के दौरान 1674.56 वर्ग फुट जमीन अलग-अलग तीन भाई- बहन के हिस्से में आयी। वेदप्रकाश के हिस्से में आई 1674.56 वर्ग फुट जमीन को उनकी बहन भीरा गोस्वामी पत्नी ज्ञानेन्द्र किशोर गोस्वामी व बहनोई ज्ञानेन्द्र किशोर गोस्वामी पुत्र स्व. आनन्द किशोर गोस्वामी निवासी ब...