पटना, सितम्बर 5 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केरल कांग्रेस द्वारा विवादित पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी बिहार के लोगों को अपमानित करने की अपनी संस्कृति से बाज आए, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। बार-बार बिहारियों को अपमानित करना बंद करें। केंद्रीय मंत्री बोले, बिहार के 14 करोड़ लोगों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। बिहारियों को अपमानित करना बहुत महंगा पड़ेगा। श्री राय ने शुक्रवार को केरल कांग्रेस के एक्स पर 'बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार पोस्ट (जो अब डिलीट हो गया है) पर कहा कि देशभर के कांग्रेसी और बिहार में राजद के सभी नेताओं को बिहारियों का अपमान करने में आनंद आता है। उन्हें बिहारियों और बिहारी गौरव को अपमानित करने में गर्व महसूस होता है। बिहार की जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.