पटना, अगस्त 26 -- प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रियंका गांधी को बिहार विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से बिहार और बिहारवासियों के प्रति अपमानजनक रही है। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहार और यूपी के मेहनतकश लोगों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। तब मंच पर मौजूद प्रियंका गांधी ने तालियां बजाकर उस बयान का समर्थन किया था। यह कांग्रेस की असली मानसिकता को दर्शाता है। बिहार की जनता उस अपमान को आज भी भूली नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.