गया, दिसम्बर 12 -- गुरुवार को नौडीहा पहाड़ पर मिला था ममता का शव बिहार शरीफ की रहने वाली महिला रजाई भराने निकली थी फॉलोअप:: अतरी, एक संवाददाता अतरी के नौडीहा पहाड़ पर जिस 30 वर्षीय महिला का शव मिला वह आठ दिसंबर से लापता थी। दस दिसंबर को बिहार के भागनबिगहा ओपी में ममता की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करायी गई थी। ममता के पिता सूरज ने पुलिस को बताया है कि आठ दिसंबर को वह बिहारशरीफ में रजाई में गद्दा भरवाने गई थी। इसी दिन से वह लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो पुलिस को जानकारी दी गई। अचानक बुधवार को हत्या कर शव फेंके मिले की जानकारी मिली। गौरकाबिल है कि ममता का शव गुरुवार को अतरी में नौडीहा पहाड़ी पर मिला था। नृशंस तरीके से उसकी हत्या की गई थी। परिजनों के आने में बाद भी हत्या का कारण पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। इधर, मृतका के भाई ध...