पटना, सितम्बर 21 -- बिहारशरीफ-बरबीघा-शेखपुरा नई रेललाइन में 18 किमी लंबे नवनिर्मित अस्थावां-बरबीघा-सरसा जमालपुर रेलखंड का संरक्षा आयुक्त ने रविवार को निरीक्षण किया। इस मार्ग पर जल्द ट्रेन दौड़ेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि कोलकाता रेलवे (पूर्वी सर्किल) के संरक्षा आयुक्त सुमित सिंघल ने सरसा जमालपुर से अस्थावां के बीच मोटर ट्रॉली से नवनिर्मित लाइन, समपार फाटक, पुल-पुलिया, स्टेशन भवन, पैनलरूम, रिले रूम एवं आईपीएस रूम का जायजा लिया। विशेष ट्रेन से अस्थावां से सरसा जमालपुर के बीच सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया। संरक्षा आयुक्त की अनुमति प्राप्त होते ही नवनिर्मित रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन शुरू होगा। मौके पर दानापुर के डीआरएम विनोद कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण (दक्षिण) रामाश्रय पाण्डेय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.