बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- बिहारशरीफ के नए एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने पदभार संभाला निवर्तमान एसडीओ नितिन वैभव काजले ने किया स्वागत और सौंपा कार्यभार बोले: सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और विधि-सम्मत कार्रवाई प्राथमिकता फोटो: एसडीओ बिहार: बिहारशरीफ में पदभार ग्रहण के दौरान नए एसडीओ किसलय श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए निवर्तमान एसडीओ नितिन वैभव काजले। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। किसलय श्रीवास्तव ने बिहारशरीफ के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान एसडीओ नितिन वैभव काजले ने उनका स्वागत किया और उन्हें कार्यभार सौंपा। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और विधि-सम्...