पटना, दिसम्बर 18 -- ठंड और कोहरा बढ़ते ही बिहारशरीफ और मुंगेर की हवा खराब हो गई है। इन दोनों शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार चला गया है। गुरुवार को बिहारशरीफ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 241 और मुंगेर में 222 दर्ज हुआ। पटना सहित 21 शहर गुरुवार को प्रदूषण की जकड़न में रहे। इनमें दो खराब, 17 में मध्यम और दो में हवा संतोषजनक स्थिति में रही। राज्य का एक भी शहर स्वच्छ हवा की श्रेणी में नहीं रहा। पटना का वायु गुणवत्ता सूचकांक 160 दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को हवा की गुणवत्ता मे मामूली सुधार आया है। पटना के गांधी मैदान इलाके में हवा में मध्यम श्रेणी का प्रदूषण रहा। गांधी मैदान में एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के चेयरमैन डीके शुक्ला ने बताया कि मौसम के बदलाव के बावजूद हवा की दिशा में परिवर्तन...