नई दिल्ली, जुलाई 11 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान हर 4 मतदाताओं में से 3 ने अपने गणना फार्म वापस जमा करा दिए हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि गणना प्रपत्रों वापस जमा करने की अंतिम तिथि से 14 दिन पहले ही, बिहार के 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं में से 74.39 फीसदी ने अपने गणना फार्म पहले ही जमा कर दिए हैं। आयोग ने कहा है कि एसआईआर के दूसरे चरण में, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं और उनके भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं। आयोग के मुताबिक एसआईआर के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पैरा 3(एच) के अनुरूप, बीएलओ ने अब तक उनके द्वारा एकत्रित कुल गणना प्रपत्रों में से 3.73 करोड़ गणना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.