समस्तीपुर, फरवरी 3 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र के जगमोहरा गांव में माघी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कमला मेला में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अखाड़ा रोमांच, उत्साह और जोश से सराबोर रहा। बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल के पहलवानों का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला, वहीं महिला पहलवानों ने भी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। दंगल के दूसरे दिन 50 टीमों से जुड़े 100 से अधिक महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच व करतब का प्रदर्शन किया। बिहार, उत्तर प्रदेश, नेपाल के पहलवानों ने कई नामी और दिग्गज पहलवानों को पटखनी देकर दूसरे चक्र में प्रवेश किया। रोमांचक मुकाबलों में बिहार के राम उदगार ने पंजाब के दिलावर पहलवान को पराजित कर दिया। उत्तर प्रदेश अयोध्या के बाबा केशव दास ने मध्य प्रदेश के नायक पहलवान ...