सहरसा, मार्च 23 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य पथ के बेला बगरौली गांव के निकट बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े शिक्षक रविन्द्र पासवान उर्फ राजकुमार पासवान की गोली मारकर हत्या केबाद लोगों में आक्रोश फैल गया। गोलीबारी में राजकुमार की मौत की यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते हजारों की भीड़ बेला बगरौली ब्रम्ह स्थान के पास जुट गई। दिनदहाड़े हुये इस तरह की हत्या की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बेला ब्रम्ह स्थान के पास मुख्य पथ को जाम कर दिया। घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने एवं लाश को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन लोग आक्रोशित हो गये और कहने लगे कि बार-बार राजकुमार के द्वारा अपनी जान को खतरे की बात बताते हुये सुरक्षा की गुहार लगाई गई लेकिन पुलिस उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.