भागलपुर, जनवरी 3 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड में एक दिसंबर को महिला के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़िता अंजू देवी ने नवगछिया के पुलिस उपाधीक्षक को आवेदन देकर न्याय व सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय व पुत्री के भागलपुर जाने के दौरान घर खाली था। लौटने पर खिड़की टूटी और अलमारी का लॉकर क्षतिग्रस्त मिला। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़िता ने कुछ पड़ोसियों पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एस‌आई अवधेश कुमार को जांच के लिए दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...