भागलपुर, जनवरी 28 -- प्रखंड में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख रीमा देवी ने ध्वजारोहण किया, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुरारी पोद्दार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संविधान के मूल्यों पर चलने का संकल्प दिलाया। वहीं बिहपुर डाकबंगला परिसर में जिला परिषद सदस्य रेणु कुमारी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।झंडापुर थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी तथा बिहपुर थाना में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.