भागलपुर, फरवरी 6 -- बिहपुर प्रखंड अंतर्गत बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड चार स्थित विक्रमपुर गांव निवासी सूरज कुमार का चयन भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में किया गया है। वे बिहार से एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन शृंखला के लिए चुना गया है। यह प्रतियोगिता इंडोनेशिया के बाली शहर में 13 से 19 फरवरी तक आयोजित होगी, जहां भारतीय टीम देश का प्रतिनिधित्व करेगी। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में दिल्ली बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा सात से आठ नवंबर को दिल्ली के विकासपुरी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस ट्रायल में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सूरज कुमार का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया। सूरज कुमार, पंकज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.