भागलपुर, फरवरी 2 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी तटों पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए। हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। मधुसूदन झा ने बताया कि इस दिन गंगा स्नान से पापों का नाश होता है तथा मन, तन और आत्मा की शुद्धि होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...