भागलपुर, जनवरी 30 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर कांग्रेस भवन में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मो. इरफान आलम ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, आदर्श और सत्य-अहिंसा का मार्ग युगों-युगों तक समाज और मानवता को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में बबलू मंडल, मो. इलियास, मृत्युंजय मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.