भागलपुर, फरवरी 22 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। पीएम नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता तैयारी में जुटे हुए हैं। गुरुवार की शाम बिहपुर विस एनडीए की बैठक सूबे की मत्स्य व पशुपालन मंत्री रेणू देवी, विधायक ई. शैलेंद्र की उपस्थिति में एनडीए कार्यालय बिहपुर में तैयारी समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुमार लाल व संचालन भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता प्रो.गौतम ने किया। एनडीए के नेताओं ने कहा कि पीएम और सीएम के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के किसानों, आमजन व एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.