हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 2 -- बिहार में रेलवे के विकास के लिए करोड़ों रुपये की घोषणा बजट में की गई। लगभग 500 करोड़ से हार्डिंग पार्क में बन रहे रेल टर्मिनल के लिए भी राशि दी गई है। इससे इसके निर्माण में तेजी आएगी। दूसरी तरफ 17000 करोड़ रुपये से पंडित दीनदयाल उपाध्याय से झाझा के बीच तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण होना है। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। चरणवार तरीके से निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण करने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। इधर बिहटा से औरंगाबाद के बीच रेल लाइन का निर्माण होना है। जानकारी के अनुसार दो चरणों में बिहटा से अनुग्रह नारायण और अनुग्रह नारायण से औरंगाबाद के बीच रेल लाइन बनने के लिए बजट आवंटित की गई है। हालांकि किस परियोजना के लिए कितनी राशि दी गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी रेलवे द्वारा पिंक बुक जारी होने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.