पटना, दिसम्बर 18 -- बिहटा में यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि निजी दुकानदार यूरिया की कालाबाजारी कर रहे हैं। वह सरकार द्वारा 50 किलो यूरिया खाद के प्रति बोरा के लिए 265 रुपये दाम तय है। पर निजी दुकानदार यूरिया के प्रति बोरा 350 रुपये किसानों से वसूल रहे हैं। किसानों ने पत्र के माध्यम से कृषि मंत्री ,वरीय अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय प्रशासन पर कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना कि कई दिन से बिस्कोमान में यूरिया खत्म है। जिसका फायदा उठाकर बिहटा के तमाम निजी दुकानदार कालाबाजारी पर उतर आये हैं। किसानों का आरोप है कि दुकानदार यूरिया नहीं होने की बात कह रहे हैं। जबकि अधिक रुपये देने वाले लोगों को यूरिया उपलब्ध कराया ज...