पटना, जुलाई 5 -- बिहटा थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव के लोग बंदरों के आतंक से दहशत में हैं। शुक्रवार को बंदरों ने गांव के छह लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। जख्मी लोगों में राज सिंह, पप्पू ,मदन सिंह, श्रुति देवी व अन्य शामिल है। वहीं,पिछले दिनों में दर्जनों लोगों को बंदरों शिकार बन चुके हैं। इसमें बच्चे बूढ़े व महिलाएं भी शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व तक बंदरों के काटने के इक्का दुक्का घटना हो रही थी। लेकिन अब उनका कुनबा बढ़ गया है। सभी झुण्ड में एक साथ छत से होकर अंदर आ जा रहे हैं। सबसे पहले वो समानों को नुकसान पहुंचा रहे है। इसके बाद जब उन्हें रोका जा रहा है तो वे काटने लग रहे हैं। ग्रामीणों ने पटना डीएम को पत्र लिखकर शिकायत की है। लोगों ने पत्र में वन विभाग की टीम को भेजकर बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.