शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 17वां पेंशनर्स दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने 100 वर्ष पूर्ण कर चुके वेद शर्मा पेंशनर्स को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पेंशनर्स दिवस में पेंशनर्स द्वारा विभिन्न प्रकार के समस्याएं बताई गई। इस अवसर पर पेंशनर्स ने अपनी अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी समस्याएं उठाई गई हैं उनका प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के लिए तिमाही बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्ति हो चुके कर्मचारियों को स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने तथा सामाजिक कार्य...