मधुबनी, मार्च 29 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के नूरचक पंचायत पैक्स अध्यक्ष सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव यादव के आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का शानदार आयोजन हुआ। इफ्तार पार्टी में हिंदू- मुस्लिम एकता की झलक देखने को मिली। रमजान के आखिरी जुम्मा के दिन आयोजित इस विधानसभा स्तरीय दावत- ए- इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए । आयोजन सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव के सौजन्य से हुआ। इफ्तार में प्रखंड क्षेत्र के परसौनी, सिमरी, भैरवा, चहुटा, रघौली, बेंगरा, रथौस, नरसाम,औसी सहित जिले भर से बड़ी तादाद में रोजेदार पहुंच कर रोजा तोड़ा। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद ने कहा कि भारत में सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब की डोर मजबूत रही है।इस प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.