मधुबनी, जनवरी 31 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके लिए भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। इधर,शुक्रवार को सीओ संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी,सीआई विजय कुमार ने विद्यापति द्वारा संचालित पाठशाला की भूमि की जांच व स्थल निरीक्षण किया। सविता कुमारी ने बतायी की जांच के बाद मापी की जाएगी। इधर, सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव यादव ने डीएम को आवेदन देकर कृषि फॉर्म खंगरैठा में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने की मांग की है। तो दूसरी तरफ विद्यापति द्वारा संचालित पाठशाला पर डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग भी तेज हो गयी है। राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राय, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के जिलाध्यक्ष राम विलास महतो सहित दर्जनों लोगों द्वारा हस्त...