मधुबनी, फरवरी 1 -- बिस्फी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत एक लड़की को भोजपंडौल गांव से बरामद कर लिया है।लड़की को शादी की नीयत से बहला- फुसलाकर ले जाया गया था।मामले को लेकर लड़की की मां के आवेदन पर मनीष राम के विरुद्ध बिस्फी थाना में केस दर्ज किया गया था।थानाध्यक्ष बिस्फी अविनाश कुमार ने बताया कि लड़की का मेडिकल एवं 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...