महाराजगंज, जून 20 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। रात को बिस्तर पर सो रही दो सगी बहनों को सांप काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मानी तालाब निवास वीरेंद्र यादव की पुत्री रंजना यादव और अंजली यादव बुधवार की रात अपने कमरे में एक बिस्तर पर सो रही थी। आधी रात को विस्तर पर चढ़कर दोनों बहनों को सांप काट लिया। सांप काटने का एहसास होते ही दोनों बहने जग गई। सांप को ढूढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों बहनों की हालत बिगड़ने लगी। घरवाले तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद रंजना की हालत में सुधार नही होता देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.