प्रयागराज, दिसम्बर 30 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थानाक्षेत्र के चकमोहामिद उर्फ महपूरा में संदिग्ध हालात में घर के अंदर एक युवक की मौत हो गई। कमरे के अंदर बिस्तर पर अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला। मृतक के पिता ने बहू पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि हुई हैं। हालांकि, पुलिस ने विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब में भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। चकमोहामिद उर्फ महपूरा निवासी राममूरत शुक्ला के इकलौते बेटे 28 वर्षीय मनीष शुक्ला की लगभग दो साल पहले प्रतापगढ़ के मानधाता की युवती से शादी हुई थी। आरोप है कि मनीष की पत्नी एक साल से मारपीट और झगड़ा करती आ रही है। दो दिन पहले भी कहासुनी के बाद उसने मनीष पर जलती लकड़ी फेंक दी ...