बागपत, नवम्बर 26 -- क्षेत्र के एक गांव में बिस्तर पर तंत्र-मंत्र लिखी पर्ची छोड़कर युवती लापता हो गई। युवती के पिता ने कोतवाली में तांत्रिक मनोज जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए अनहोनी की भी आशंका जताई। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी एक तांत्रिक के संपर्क में आ गई थी। 23 नवंबर को उसकी बेटी लापता हो गई और काफी तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बिस्तर के कपड़े उठाए, तो उनमे एक पर्ची मिली। जिस पर तांत्रिक क्रिया के मंत्र लिखे हुए थे। आरोप लगाया कि तांत्रिक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ अनहोनी भी हो सकती है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...