नई दिल्ली, फरवरी 13 -- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पिछले कई दिनों से चल रहा 'नागिन' का रहस्य आखिरकार सुलझ गया है। जिसे ग्रामीण और परिजन दैवीय शक्ति या नागिन बनने का चमत्कार मान रहे थे, वह दरअसल एक प्रेमी जोड़े की सोची-समझी योजना निकली। 8 फरवरी की रात घर से गायब हुई युवती ने अब इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर अपनी शादी का खुलासा किया है, जिसके बाद इलाके में फैला अंधविश्वास का माहौल एक झटके में खत्म हो गया।क्या था पूरा मामला और 'केंचुल' का रहस्य? बीती 8 फरवरी की रात अजीतमल क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय रीना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जब परिजन उसके कमरे में पहुँचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रीना के बिस्तर पर एक काले स्वेटर के बीच से करीब 5 फीट लंबी सांप की केंचुल निकली हुई थी। बिस्तर पर सिंदूर, गले का...