गोपालगंज, फरवरी 11 -- बैकुंठपुर। प्रखंड अंतर्गत बिस्टोल गांव स्थित एक निजी स्कूल परिसर में मंगलवार की देर शाम में पंचायत युवा मोर्चा संगठन बिस्टोल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीन सौ से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड, सर्वाइकल पेन, स्पाइनल पेन, वायरल फीवर सहित अन्य सामान्य और मौसमी बीमारियों की जांच डॉ. पप्पू कुमार सहित अन्य चिकित्सकों टीम ने की। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवा भी उपलब्ध करायी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...