जहानाबाद, जनवरी 15 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। रेडक्रॉस जहानाबाद द्वारा सदर प्रखंड के बिस्टॉल गांव में आर्थिक रूप से अत्यंत ही कमजोर वैधव्य की मार झेल रहे पचासेक वृद्ध महिलाओं के बीच कम्बल एवं चादर का वितरण किया गया। ग्रामीणों के द्वारा चिह्नित दलित समुदाय की इन महिलाओं के बीच रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव राजकिशोर प्रसाद ने वितरण का कार्य किया। रेडक्रॉस सचिव ने कहा कि रेडक्रॉस का कार्य ही हर हाल में मानवता के पक्ष में खड़ा होना।रेडक्रॉस सोसायटी उसी दायित्व का निर्वहन कर रही है। गांव के गणपत पासवान, विन्देश्वर दास, धर्मेन्द्र पासवान ने रेडक्रॉस के इस पहल की सराहना की और कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा घर आकर सम्मान के साथ सामग्री प्रदान करना बड़ी बात है। कम्बल व चादर पाकर वृद्ध महिलाओं एवं दिव्यांग जनों के चेहरे खिल उठे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.