सिद्धार्थ, अप्रैल 20 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। बिस्कोहर कस्बे में रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व हियुवा के पूर्व जिलामंत्री संजय मिश्र ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिस्कोहर चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नारेबाजी की। हियुवा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में वक्फ बोर्ड बिल के विरोध की आड़ में हिंदू समुदाय को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना जिलों में हालात बेहद गंभीर हैं। वहां हिंदू परिवारों को घर छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिंदुओं के साथ मारपीट, धमकी और धार्मिक भेदभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.