अररिया, जनवरी 5 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज बाजार स्थित एक बिस्कुट दुकान से दो लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बिस्कुट दुकानदार विश्वजीत दास ने रानीगंज थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वे बंगाल से बिस्कुट लाकर रानीगंज बाजार में बेचते हैं। सोमवार को दिन के आठ से नौ बजे के बीच में दुकान में रखा दो लाख रुपये नगद जो बक्सा में रखा था बक्सा का ताला को तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। आवेदन में उन्होंने घटना का वारदात सीसीटीवी में कैद होने की बात कही है। इधर मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...