बदायूं, सितम्बर 29 -- बिसौली। नई तहसील कालोनी में पंडित बृहमेंद्र शास्त्री के आवास पर सर्व समाज जागरूकता अभियान(भारत) एवं प्रबुद्व मंच के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भगत सिंह की 118 वीं जयंती मनायी गयी। वक्ताओं ने उनके जीवन के संघर्ष और क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सर्वसमाज जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित माधव मिश्रा ने शहीद भगत सिंह के देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के संघर्षों को साझा किया। सिद्व बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कहीं। अतिराज सिंह यादव, पंडित हरस्वरूप शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, राजकिशोर शुक्ला, शिव शंकर पाठक, अमित शर्मा, महेंद्र पाल गुप्ता, ओमेंद्र यादव, वृतकेश शर्मा, नैतिक शर्मा, प्रवीण शर्मा, वृहमेंद...