बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं। नानी के घर में मेरे ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए आए संभल जिले के एक युवक की डीजे पर डांस के दौरान मारपीट में मौत हो गई। युवक के पिता ने चार रिश्तेदारों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मामला बिसौली कोतवाली के सिया नगला गांव का है। यहां संभल जिले के चंदौसी कोतवाली के मई गांव के रहने वाले सत्यपाल पुत्र पूरन सिंह अपने ममेरे भाई विक्की की शादी में शामिल होने के लिए आया था। इसी दौरान डीजे पर डांस करने के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में घायल सत्यपाल की मौत हो गई। सत्यपाल के पिता पूरन ने चार रिश्तेदारों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने यह भी बताया ...