बदायूं, जनवरी 4 -- बिसौली। इमाम हजरत अली की यौमे पैदाइश पर नगर में जुलूस ए मौला ए कायनात निकाला गया। जिसमें अकीदतमंदों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान या अली के नारे लगाये। नगर के मोहल्ला शीशमहल गुड्डू खां के मकान से जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस में खाने-ए काबा, मदीना, नजफ एवं मौला अली की जुल्फिकार आदि झाकियां शामिल थी। जुबैर आलम ने कहा कि हजरत अली की शिक्षा इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश देती हैं। जिन पर अमल कर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। जुलूस परंपरागत रास्तों से होता हुआ अपने गंतव्य तक पहुंचा, जहां फातिहा पढ़ी गई। अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की एवं आपसी भाईचारे और अमन चैन के लिए दुआ मांगी। असरार एंड शब्बर पार्टी ने कब्बाली पेश कर जुलूस की रौनक बढ़ा दी। जुबैर आलम खां, मशहूद खां हमदम, अभीक्ष पाठक आहत, मेहरखान, पच्चू मियां, असलम स...