बदायूं, अक्टूबर 9 -- बदायूं/बिसौली, हिटी। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव दूनपुर में जिला कृषि अधिकारी ने नकली डीएपी एवं एमओपी बनाने का भंडाफोड़ किया है। जिला कृषि अधिकारी ने बड़ी तादात में नकली डीएपी, एमओपी के कट्टे जब्त किए हैं। इसके अलावा यहां से अलग-अलग कंपनियों के खाली कट्टे, बीज पैकिंग मशीन, सिलाई मशीन, रंग मिश्रण सामग्री भी बरामद की है। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत के लिए मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि मै एग्री क्लीनिक एंड एग्रीजंक्शन केंद्र दूनपुर के उर्वरक प्रतिष्ठान पर उर्वरकों की रिपैकिंग की जा रही है। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी ने टीम संग पहुंचकर छापा मारा तो वहां पर सिलाई मशीन, खुले डीएपी के कट्टे, अमोनियम सल्फेट खुला हुआ एवं मैरून रंग का गेरू मिलाते हुए पांच लोग पकड़े गये। प्रोपराइटर सूरजपाल सिंह निवासी दूनपुर के साथ अरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.