पिथौरागढ़, दिसम्बर 14 -- पिथौरागढ़। सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी की ओर से बिसौनाखान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को चिकित्सक डॉ.शशि फिरमाल ने 60 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। गांव के लोग अक्सर बुखार, सर्दी जुखाम, घुटने में दर्द, मधुमेह, रक्तचाप से पीडित थे। मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई। सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी के संस्थापक कमल किशोर ने डॉ.शशी व स्वास्थ टीम,बसौनाखान प्रधान रीतू सिरौला, धीरज सिरौला, मोहित, योगेश, सूरज का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...