हाथरस, जनवरी 2 -- सादाबाद। वीर शिरोमणि गोकुला जाट के बलिदान दिवस के अवसर पर गुरूवार को बिसावर स्थित वीर गोकुला जाट स्मारक पर जाट समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर वीर गोकुला जाट को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को स्मरण किया। हवन-पूजन के उपरांत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने वीर गोकुला जाट के जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। जाट समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि वीर गोकुला जाट ने अपने जीवन में हिंदू समाज को एकजुट कर मुगल साम्राज्य की नीतियों का डटकर विरोध किया। वीर गोकुला जाट ने अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान केवल जाट समाज ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज के सम्मान और स्वाभिमान...