हाथरस, दिसम्बर 25 -- सादाबाद संवाददाता। बिसावर के प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता जगवेंद्र प्रधान के कैंप कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती एवं महाराजा सूरजमल जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महान पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों व कृतित्व को याद किया गया। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को सादगी, राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रतीक बताया, वहीं महाराजा सूरजमल के साहस एवं पराक्रम को समाज के लिए प्रेरणास्रोत कहा।इस अवसर पर बिसावर प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता जगवेंद्र प्रधान, विनोद कुमार, दिलीप कुमार, दिव्यांश चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...