सीतापुर, दिसम्बर 29 -- बिसवां, संवाददाता। नगर पालिका, तहसील व पुलिस प्रशासन ने सोमवार को नगर के बड़े चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। चौराहे पर 150 मीटर के अंदर दुकानों के आगे किये गये अतिक्रमण को बुलडोजर ने गिरा दिया। साथ ही भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। इस अभियान में तहसीलदार बिसवां उमाशंकर त्रिपाठी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नीलम चैधरी, सफाई इंस्पेक्टर सौरभ शुक्ला, उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह सहित नगरपालिका व प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...