चक्रधरपुर, फरवरी 2 -- राउरकेला, संवाददाता। सुन्दरगढ़ जिले के बिसरा थाना पुलिस ने हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ ओडिशा और झारखंड के कई थाना में पशु तस्करी के कई मामले दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बिसरा थाना पुलिस ने रविवार को मोजम्मिल अंसाारी (33), समीर अंसारी (34), हसन अंसारी (50) और गुलाब को रिफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी बिसरा थाना क्षेत्र के गुलगुलजोर बस्ती के रहने वाले है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक फेमेन एयर पिस्तल वॉस, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, एक देशी पिस्तौल जब्त किया है, जिसमें यूएसए और चैना लिखा हुआ है। उक्त पिस्तौल का दो जिंदा कारतूस, एक नकली पिस्तौल, एक तलवार, एक काले रंग का स्कारर्...