पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरसी थाना में कार्यरत कार्यपालक सहायक ललित कुमार की मौत पर सस्पेंस फिलहाल बरकरार रहेगा। पुलिस ललित की डेथ मिस्ट्री के मामले में फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। उसे शव के बिसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक कार्यपालक सहायक के मोबाइल एवं एफएसएल साक्ष्य के सहारे उसकी मौत के कारणों तक कुछ हद तक पहुंचने का पुलिस ने दावा जरूर किया है। हालांकि इससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ललित की हत्या हुई थी या उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस का मानना है कि हत्या या आत्महत्या के एंगल पर झूल रही ललित की डेथ मिस्ट्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझती नजर नहीं आ रही है। जिससे मामले में सरसी थाना में दर्ज केस के स्वरूप में अभी कोई परिवर्तन नहीं होगा। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.