जमशेदपुर, फरवरी 13 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बिष्टूपुर केंद्र की ओर से गोपाल मैदान के पास स्थित केंद्र में द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेले का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन 90वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव और महाशिवरात्रि के पावन महीने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। मेले की शुरुआत सुबह उद्घाटन एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। सुबह 9 बजे शिव जयंती के ध्वजारोहण के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नव्या कुमारी द्वारा सुमधुर स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में आए सभी आगंतुकों ने राजयोग मेडिटेशन का अनुभव किया और अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाने तथा बुराइयों का त्याग करने की प्रतिज्ञा ली। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.