जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- जमशेदपुर। विधायक सरयू राय के बिष्टूपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को तीन लोग जदयू से जुड़ गए। परसूडीह प्रखंड महामंत्री (विहिप) यशवंत शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक ओझा और विहिप खंड संयोजक अभिषेक पासवान ने जदयू का दामन थामा। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, जदयू मानगो अध्यक्ष लालू गौड़, सचिव दीपक गौड़, मंत्री विनोद सिंह, प्रवक्ता आकाश शाह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.