जमशेदपुर, जुलाई 5 -- जमशेदपुर। महिलाओं को सशक्त करने हेतु मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 05 से 07 जुलाई (शनिवार, रविवार और सोमवार) तक होने जा रहा हैं जिसकी सभी तैयारियां पुरी हो गयी हैं। मेला रोजाना सुबह 10 बजे से रात 09 बजे तक खुला रहेगा। मेला का औपचारिक रूप से उद्घाटन शनिवार 05 जुलाई की शाम 4 बजे वर्ल्ड चौंपियन मुक्केबाज सह डीएसपी अरुणा मिश्रा के द्वारा किया जाएगा। मंच की सभी सदस्य इसे सफल बनाने में लगी हुई हैं। इस मेले में लगभग 50 स्टाल लगाए गये हैं, जिसमें विभिन्न शहरों से आई महिलाओं ने राखियो के स्टाल लगाए हैं। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने गुरूवार को एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि इस मेले का सभी लोगों को बहुत इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.