बिजनौर, फरवरी 22 -- बिश्नोई समाज द्वारा रविवार को विधि-विधान के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ संत रामेश्वरानंद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के अनेक लोगों ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में आहुति दी और समाज की एकता व कल्याण की कामना की। समाज के लोगों ने बताया कि बिश्नोई समाज की स्थापना भगवान जंभेश्वर द्वारा की गई थी। यज्ञ के समापन के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक 15 दिन में नियमित रूप से यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर गुरु जंभेश्वर की स्मृति में एक भव्य द्वार का निर्माण कराया जाए। साथ ही गंज स्थित बिश्नोई मंदिर के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लिया गया। यज्ञ में पंकज बिश्नोई एड., सुधीर बिश्नोई, अशोक बिश्नोई, संजीव बिश्नोई, आलोक आर्य, अनिल बिश्नो...